7 अप्रैल 2012 - 19:30

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जारी इस्राईली आक्रमणों में दो अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद हो गये हैं.......

ग़ज़्ज़ा पट्टी पर जारी इस्राईली आक्रमणों में दो अन्य फ़िलिस्तीनी शहीद हो गये हैं। इर्ना के अनुसार यह लोग पूर्वी रफह पर इस्राईली युद्धक विमानों की बमबारी में मारे गये। ज़ायोनी शासन ने गत कुछ महीनों के दौरान ग़ज़्ज़ा पट्टी पर अपने आक्रमणों में वृद्धि कर दी है। इस्राईली सेना का दावा है कि यह आक्रमण रक्षा के लिए हैं जबकि इन आक्रमणों में अब तक असंख्य आम नागरिक हताहतज और घायल हो चुके हैं। यह क्षेत्र वर्ष २००७ से इस्राईल के कड़े परिवेष्टन में है जिसके कारण इस क्षेत्र के १५ लाख वासियों के लिए जीवन कठिन हो गया है।.....166